Hanuman Chalisa

डेल्टा+ 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न', स्वास्थ्य मंत्रालय का 3 राज्यों को अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (08:11 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोनावायरस के डेल्टा+ वैरिएंट को 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित करते हुए महाराष्‍ट्र, केरल और मध्यप्रदेश को अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हाल ही में डेल्टा प्लस के मरीज मिले हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक 16 महाराष्ट्र में एवं बाकी मामले मध्यप्रदेश और केरल में मिले हैं। हालांकि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं।
 
भूषण ने बताया कि दुनिया के 9 देशों में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्‍जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस शामिल है। 
 
स्वास्‍थ्य मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों को सलाह दी है कि वे जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के उपाय करें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। डेल्टा प्लस उसी का नया स्वरूप माना जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

भारत को LPG संकट से मिलेगी राहत, होर्मुज से निकला 1 और भारतीय जहाज, टैंकर में लदी है 46 हजार टन गैस

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला, गार्ड की मौत, ईरान बुरी तरह भड़का

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इजराइल से सकुशल लौटा अखिलेश

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

अगला लेख