Publish Date: Mon, 27 Dec 2021 (18:02 IST)
Updated Date: Mon, 27 Dec 2021 (18:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 331 नए मामले सामने आए, जो कि 9 जून के बाद से अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,106 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इस साल नौ जून को 337 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.46 दर्ज की गई थी। उस दिन महामारी से 36 मरीजों की मौत हुई थी।
दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 14,43,683 मामले सामने आ चुके हैं और 14.17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।(भाषा)