Publish Date: Wed, 28 Jul 2021 (19:52 IST)
Updated Date: Wed, 28 Jul 2021 (19:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए और इस महामारी से एक दिन में 3 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत थी।
दिल्ली सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, इसी अवधि में 61 लोग ठीक हो चुके हैं।
शहर में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,36,093 हो गई है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 25,049 पर पहुंच गई है। इसके अनुसार मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 573 है। शहर में इस समय 292 निरूद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)