Publish Date: Wed, 30 Jun 2021 (00:35 IST)
Updated Date: Wed, 30 Jun 2021 (00:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 101 नए मामले सामने आए, जबकि 4 और लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दर सोमवार को 0.10 से आंशिक रूप से बढ़कर 0.15 हो गई।
वहीं चार और लोगों की मौत होने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 24,971 पहुंच गई। सोमवार को शहर में 59 नए मामले सामने आए थे, जो इस साल किसी एक दिन की सबसे कम संख्या थी।(भाषा)