Hanuman Chalisa

दिल्ली : संक्रमण में भारी गिरावट, 15 मार्च के बाद सबसे कम मामले

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (16:46 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। कोविड-19 के 381 नए मामले आए हैं, जो 15 मार्च के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले हैं, जबकि संक्रमण दर गिरकर 0.5 प्रतिशत रह गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गई है।
 
दिल्ली में शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विभिन्न रियायतों की घोषणा करते हुए दिल्ली मेट्रो को सात जून से 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलने और बाजारों तथा मॉल को सम-विषम आधार पर खोलने की अनुमति दी थी।

केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा के लिए दो अहम बैठकें की थीं। उन्होंने विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक की और फिर बाद में तैयारी समिति के साथ बैठक की। दिल्ली कुछ दिनों पहले तक कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रही थी और इस लहर में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।
 
शहर में 19 अप्रैल के बाद से संक्रमण के दैनिक मामले और मौत की संख्या लगातार बढ़ रही थी। 20 अप्रैल को दिल्ली में महामारी के 28,395 मामले आए थे जो कोरोना वायरस के फैलने के बाद से संक्रमण के सबसे अधिक मामले थे। 22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सबसे अधिक 448 लोगों की मौत तीन मई को हुई। संक्रमण के मामलों में बाद में गिरावट देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख