Hanuman Chalisa

दिल्ली में 1 दिन में Corona के 3846 नए मामले, 235 और लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 19 मई 2021 (20:39 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 3846 नए मामले सामने आए, जो 5 अप्रैल के बाद सबसे कम दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, इस अवधि में संक्रमण से 235 और लोगों की मौत हुई। नमूनों के संक्रमित आने की दर भी गिरावट के साथ 5.78 प्रतिशत हो गई है।

नए मामले कम होने का एक कारण यह भी है कि मंगलवार को 66,573 नमूनों की ही कोविड-19 संबंधी जांच की गई। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन से कोविड-19 के पांच हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए मामलों और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर में गिरावट से शहर में कोविड-19 की स्थिति में भी सुधार आ रहा है।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामले कम होने का एक बड़ा कारण है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सराहनीय तरीके से स्थिति में सुधार आ रहा है लेकिन हमारा लक्ष्य नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर को दो प्रतिशत तक लाना होना चाहिए।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दर अभी 5.78 प्रतिशत है, जो छह अप्रैल के बाद से सबसे कम है। छह अप्रैल को नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.9 प्रतिशत थी। संक्रमण के नए मामले भी पांच अप्रैल के बाद आए सबसे कम हैं, तब कोविड-19 के 3,548 मामले सामने आए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख