Hanuman Chalisa

COVID-19 : दिल्ली में Corona के 150 नए मामले सामने आए, 2 रोगियों की मौत

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (18:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 150 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,36,946 हो गई। इसके अलावा 2 रोगियों की मौत हुई है, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 10,891 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की दर 0.2 प्रतिशत है। शनिवार को दिल्ली में किसी रोगी की मौत नहीं हुई थी। फरवरी में दूसरी बार ऐसा हुआ था, जब एक दिन कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। शनिवार से पहले नौ फरवरी को कोविड-19 के किसी रोगी की मौत नहीं हुई थी, जब तकरीबन नौ महीने के बाद ऐसा हुआ था।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 56,902 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें से 150 लोग रविवार को वायरस से संक्रमित पाए गए। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,031 है। शनिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,041 थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

जितना पसीना बहेगा, उतना ही निकट आएगी जीत : CM योगी

स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर, अनीता संग 4400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

योगी सरकार ने 9 वर्षों में श्रमिकों के उत्थान की लिखी नई इबारत, करोड़ों श्रमिकों को मिला संबल

योगी सरकार 142 बीपीएचयू के जरिए उपलब्ध कराएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश बना देश में अग्रणी, योगी सरकार ने तैयार किए 5.76 करोड़ से ज्‍यादा इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड

अगला लेख