Bhai Dooj
✕

COVID-19 : दिल्ली में हर दिन 8 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी Vaccine

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (17:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 16 जनवरी से कोरोनावायरस का टीका लगाए जाने की मुहिम की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहर में हर निर्धारित दिन पर 8000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार को केंद्र से अब तक टीकों की 2.74 लाख खुराक मिल चुकी हैं, जो 1.2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 2.4 लाख स्वास्थ्यकर्मी हैं तथा जल्द ही टीकों की और खुराक आने की उम्मीद है।

केजरीवाल ने बताया कि टीकाकरण शनिवार को 81 केंद्रों में शुरू होगा और कुछ दिनों में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 175 और फिर अंतत: 1,000 की जाएगी।उन्होंने बताया कि टीके सप्ताह के चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को लगाए जाएंगे। टीके रविवार और सप्ताह के दो अन्य दिन नहीं लगाए जाएंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

अगला लेख