dharma sangrah

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे 38 लोग Corona संक्रमित, 4 में मिला नया स्ट्रेन

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (17:01 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन से हाल में दिल्ली लौटे 4 लोगों के कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने गुरुवार को दी।जैन ने कहा कि ब्रिटेन से दिल्ली आए कुल 38 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में अलग संस्थागत पृथकवास में रखा गया है।

उन्होंने बताया, चार ऐसे मरीज हैं, जिनके ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी जांच की जा चुकी है और उनमें संक्रमण नहीं मिला है। इस तरह दिल्ली में वायरस के नए प्रकार से संक्रमित यही चार मरीज हैं।

जैन ने कहा, उड़ानों पर रोक लग चुकी है, जो लोग पहले आ गए थे, उनका पता लगाया जा रहा है और तेजी से जांच की जा रही है।प्राधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 677 नए मामले सामने आए जबकि 21 और मरीजों की मौत हुई। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर गिरकर महज 0.8 प्रतिशत रह गई है।

जैन ने कहा, संक्रमण की दर सात नवंबर के 15.26 प्रतिशत से गिरकर 0.8 प्रतिशत पर आ गई है। करीब 85 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं, स्थिति में बहुत सुधार आया है। इसलिए एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल को आंशिक रूप से कोविड-19 मरीजों के लिए रखने का फैसला किया गया है। जल्द ही इनमें ओपीडी सहित बाकी सेवाएं क्रमवार तरीके से शुरू होंगी। टीकाकरण की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि एक हजार टीकारण केंद्रों की स्थापना की गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके की एंट्री, देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा फैसला

साधु वेश में विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के सीएम धामी, बोले- 'पप्पू गैंग ने किया संतों का अपमान'

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का मार्च, अमित शाह से मांगा जवाब

सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, CM फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

अगला लेख