Hanuman Chalisa

दिल्ली में काबू में होता Corona, एक्टिव केस में आई कमी

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2020 (20:05 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए संक्रमित मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी का दौर जारी है।

दिल्ली में सक्रिय मामलों में 210 की कमी आने से इनकी संख्या रविवार को घटकर 10,148 रह गई। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 1,091 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,17,005 तक पहुंच गई है जबकि 1,275 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,96,580 हो गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर 96.68 फीसदी तक पहुंच गई है जो राष्ट्रीय औसत (95.51 फीसदी) से अधिक है।

इस दौरान 26 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,277 पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.66 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 83,289 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब  तक हुई जांच संख्या बढ़कर करीब 78 लाख के पार पहुंच गई है। प्रत्‍येक दस लाख आबादी पर जांच का औसत 4,10,545 है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

अगला लेख