Dharma Sangrah

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona से 91 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख के पार

Webdunia
गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (22:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 5475 नए मामले सामने आए, वहीं 91 और लोगों की संक्रमण से मृत्यु के बाद गुरुवार को मृतक संख्या 8,811 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजधानी में एक दिन में 28,000 से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच की गईं। संक्रमण की दर 8.65 प्रतिशत रही, जो बुधवार को 8.49 प्रतिशत थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में 28,897 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही कुल 63,266 नमूनों का परीक्षण किया गया। यह अब तक की सर्वाधिक जांच संख्या है।

दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे और 8,593 लोग संक्रमित मिले थे, वहीं 18 नवंबर को कोविड-19 से 131 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जो राजधानी में एक दिन में संक्रमण से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 5,51,262 पहुंच गई, जिनमें से अब तक 5,03,717 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में इस समय 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है। इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या बुधवार को 38,287 थी।

60 अस्पतालों में कोई बेड खाली नहीं : दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमण के मामलों और मृत्यु दर में वृद्धि होने के बीच नगर में गुरुवार को वेंटिलेटर से लैस उपलब्ध गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) बेड की संख्या घटकर 205 रह गई वहीं कम से कम 60 अस्पतालों में कोई बेड खाली नहीं है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्विटर पर कहा कि पिछले 15 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 1359 आईसीयू बेड सहित 2080 बेड बढ़ाए गए हैं। ट्वीट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार वेंटिलेटर के साथ 211 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं और इस तरह के बेडों की कुल संख्या 1,264 से बढ़कर 1,475 हो गई है।

दिल्ली सरकार के ‘ऑनलाइन कोरोना डैशबोर्ड’ के अनुसार गुरुवार शाम 5.10 बजे, शहर में वेंटिलेटर वाले 205 कोविड आईसीयू बेड खाली थे। जिन अस्पतालों में कोई स्थान खाली नहीं है, उनमें बेस अस्पताल दिल्ली कैंट, उत्तर रेलवे अस्पताल, सर गंगाराम अस्पताल, बत्रा अस्पताल, विम्हांस और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल शामिल हैं।

शहर में कोविड-19 का इलाज मुहैया कराने वाले 100 से अधिक अस्पतालों में, कम से कम 30 में पांच से कम खाली बेड हैं। इनमें लोक नायक अस्पताल, राममनोहर लोहिया अस्पताल, दीपचंद बंधु और मैक्स स्मार्ट गूजरमल मोदी अस्पताल शामिल हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

वेस्ट दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी हिरासत में

LIVE: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज, भाजपा कार्यकर्ता घेरेंगे कांग्रेस मुख्‍यालय

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप नाराज, पूरी दुनिया पर 10% नया टैरिफ लगाने का ऐलान

Tariff पर US Supreme Court से झटका मिलने के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख