Hanuman Chalisa

राहतदायी खबर, देश में पहली बार Coronavirus के एक्टिव मामलों में आई गिरावट

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों की दर 67.19 पर पहुंचने से पहली बार सक्रिय मामलों में गिरावट आई है और इनकी संख्या अब 5,86,244 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 51,706 लोग स्वस्थ हुए तथा 857 की मृत्यु हुई। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 54 की कमी आई। ऐसा पहली बार हुआ है कि सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: WHO की नई चेतावनी- जरूरी नहीं कि एक वैक्सीन से खत्म हो जाए कोरोना, लड़नी होगी लंबी लड़ाई
मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.19 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है। देश में अब तक 12,82,216 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 39,795 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,509 मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 19,08,255 पर पहुंच गई।
 
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 4,866, तमिलनाडु में 1546, कर्नाटक में 623 और मध्यप्रदेश में 530 सक्रिय मामले कम हुए हैं, वहीं आंध्रप्रदेश में सर्वाधिक 2727, असम में 1887, उत्तरप्रदेश में 1031 और तेलंगाना में 860 सक्रिय मामले बढ़े हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 4,866 कम होने से सक्रिय मामले 1,42,458 रह गए तथा 300 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,142 हो गया। इस दौरान 12,326 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,356 हो गई। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्रप्रदेश में मरीजों की संख्या 2727 बढ़ने से सक्रिय मामले 79,104 हो गए हैं। राज्य में अब तक 1,604 लोगों की मौत हुई है तथा कुल 95,625 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ALSO READ: आम से खास को संक्रमित करता कोरोना
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 623 घटी है और यहां अब 743,854 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 110 बढ़कर 2704 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 69,272 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 1546 घटकर 55,152 रह गए हैं तथा 4349 लोगों की मौत हुई है, वहीं राज्य में अब तक 2,08,784 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में मरीजों की संख्या 1031 बढ़ी है जिससे 41,222 सक्रिय मामले हो गए हैं तथा इस महामारी से 1817 लोगों की मौत हुई है जबकि 57,271 मरीज ठीक हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के 22,315 सक्रिय मामले हैं तथा 1,785 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 56,884 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 21,093 हो गई है। राज्य में 347 लोगों की मौत हुई है जबकि 40,348 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
 
तेलंगाना में कोरोना के 19,568 सक्रिय मामले हैं और 576 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 50,814 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,690 हो गए हैं तथा 2,533 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 48,376 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गई है और यहां मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन घटती हुई 10 हजार से नीचे आ गई है। राजधानी में सक्रिय मामले घटकर 9,897 रह गए हैं, वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4033 हो गई है तथा अब तक 1,25,226 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
 
कोरोना महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 912, राजस्थान में 732, पंजाब में 462, हरियाणा में 448, जम्मू-कश्मीर में 417, ओडिशा में 216, झारखंड में 128, असम में 115, उत्तराखंड में 95, केरल में 87, छत्तीसगढ़ में 69, गोवा में 60 पुडुचेरी में 58, त्रिपुरा में 30, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश में 14, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12, लद्दाख और मणिपुर में 7-7, मेघालय और नगालैंड में 5-5, अरुणाचलप्रदेश में 3, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 तथा सिक्किम में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Iran-US war : ईरान का अमेरिका को साफ संदेश, बातचीत या जंग- दोनों के लिए तैयार तेहरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

अगला लेख