जम्मू कश्मीर में Corona पॉजिटिव की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (13:33 IST)
श्रीनगर।कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को यहां के एक अस्पताल में मौत हो गई और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के चलते मृतकों की संख्या 2 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके का निवासी शनिवार को एसएमएचएस अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।यहां उसका इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुजुर्ग को चेस्ट डिसीज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में वैश्विक महामारी के कारण मृतकों की संख्या 2 हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। शनिवार को करीब 13 लोगों के घातक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कुल मामले 33 हो गए।

केंद्रशासित प्रदेश में एक दिन में सामने आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में 29 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 2 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख