Hanuman Chalisa
✕

वैज्ञानिकों ने तैयार की स्वदेशी कोविड-19 टेस्ट किट, 90 मिनट में होगी वायरस की जांच

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2020 (12:53 IST)
कोलकाता। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) से संबद्ध जीसीसी बायोटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी पैदा करने वाले वायरस सार्स-कोव-2 के आरएनए (राइबो न्यूक्लिक एसिड) की जांच करने वाली किट तैयार की है।
   
कंपनी के प्रवक्ता एवं अनुसंधान एवं विकास विभाग प्रमुख डॉ अविजीत घोष (अनुसंधान एवं विकास विभाग के प्रमुख) ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किट का नाम डीआईएजीस्योर एन कोव-19 रखा गया है। इस किट को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंजूरी भी मिल गई है।
 
यह किट संभवत: देश में कोविड-19 की जांच के लिए सबसे सस्ती किट है। इसकी कीमत 500 रुपए है। इसमें 90 मिनट के दौरान वायरस की जांच करने की क्षमता है। इस किट की गुणवत्ता भी काफी बेहतर है। इस किट के विकास से देश में जांच की रफ्तार में तेजी लाने में काफी मदद मिलेगी।
यह किट विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (CDC) की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक तैयार की गई है। 
 
डॉ. घोष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लागू होने के कारण कोविड-19 जांच किटों का आयात करना काफी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा विदेशों किटों की जांच रिपोर्ट में भी गड़बड़ी पाई जा रही है। इन सभी को देखते हुए देश में ही जांच किट विकसित करने की जरूरत बढ़ गई थी, जिससे कोरोना की जांच में तेजी लाई जा सके। इस किट को युवा भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने दो महीने के कठोर परिश्रम के बाद तैयार किया है।
...और इधर 'कोविड कथा' लॉन्च : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के 50वें स्थापना दिवस पर कोरोना वायरस (कोविड 19) पर एक मल्टीमीडिया गाइड 'कोविड कथा' को लॉन्च किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

अगला लेख