Hanuman Chalisa
✕

2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, दिल्ली में CRPF मुख्यालय सील

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (14:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक वरिष्ठ अधिकारी के निजी कर्मी और एक बस चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां बल के मुख्यालय को सील कर दिया गया है। CRPF की पांच मंजिला इमारत लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाला एक बस चालक भी संक्रमित पाया गया है।
 
बल के प्रवक्ता ने बताया कि सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात एक चालक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय में अधिकारियों के प्रवेश पर रविवार से रोक लगा दी गई है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत को समयबद्ध तरीके से सील करने के लिए चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए जिला निगरानी अधिकारी को सूचित कर दिया है।
 
उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
 
उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी कर्मियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसडीजी पद का अधिकारी पहले ही पृथक-वास कर रहा है।
 
सीआरपीएफ में कोरोना वायरस के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में उसकी 31वीं बटालियन के कम से कम 135 कर्मी इस संक्रामक रोग की चपेट में आए और यूनिट के 55 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर की पिछले हफ्ते संक्रमण से मौत हो गई थी।
 
अलग-अलग यूनिट के कम से कम तीन अन्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं और उनके कई सहकर्मियों को पृथक किया गया है। सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख