Hanuman Chalisa

जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर CRPF की एक और कंपनी के 80 जवान क्वारंटाइन

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सीआरपीएफ (CRPF) की एक और कंपनी के 80 जवानों को क्वारंटाइन किया गया, क्योंकि इस कंपनी के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। उन्होंने बताया कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पूरी कंपनी, करीब 80 कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।
 
सीआरपीएफ की दिल्ली में ही तैनात 31वीं बटालियन के कम से कम 135 जवान पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बल के एक उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी हुई है।
 
5 बीएसएफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव : आरके पुरम में बीएसएफ अस्पताल से 5 और बीएसएफ कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि कैंसर से पीड़ित बीएसएफ के 2 कर्मियों को पॉजिटिव पाया गया है। बीएसएफ में अब तक 17 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

अगला लेख