Hanuman Chalisa

2 माह में कोरोना के करीब 10 लाख नए मामले, महामारी से अब तक 1.56 लाख की मौत

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (10:54 IST)
नई दिल्ली देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 2 माह में कोरोना के करीब 10 लाख  नए मामले सामने आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से शनिवार को 90 लोगों की मौत के बाद देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई।
 
बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है।वहीं, मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख के नीचे बनी हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,634 है, जो कुल मामलों का 1.32 प्रतिशत है।

अंडमान और निकोबार में कोई भी नया मामला नहीं : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गत तीन दिनों में कोविड-19 का कोई भी नया मामला नहीं आया। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 5,014 मामले हैं। अब द्वीपसमूह में केवल तीन कोविड​-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले के हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,949 हो गई, जबकि 62 लोग अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।
 
क्या कहते हैं आंकड़े : भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

अहमदाबाद में ट्रैफिक समस्या से मुक्ति की नई योजना, 2027 तक 2200 करोड़ की लागत से तैयार होगा आउटर रिंग रोड

जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ MPL T20I सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इसी माह संभालेंगे सेना की कमान

अगला लेख