Hanuman Chalisa

यह क्‍या…! कोरोना वायरस क्‍या यहूदियों ने पैदा किया है!

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:33 IST)
मौलानाओं के अक्‍सर अजीब बयान आते रहे हैं। लेक‍िन अब एक ऐसा बयान आया है ज‍ो काफी द‍िलचस्‍प तो है ही दुखद भी है। मौलाना का यह बयान सोशल मीड‍िया में वायरल हो रहा है। जाह‍िर है ऐसा बयान पाक‍िस्‍तान से ही आ सकता है।

दरअसल कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तानी मौलाना कौकब नूरानी ने यह अजीबोगरीब दावा किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। उन्होंने एक जलसे के दौरान कहा कि कोरोना वायरस को यहूदियों ने पैदा किया है और अब वे इसका वैक्सीन बना रहे हैं।

मौलाना यहीं नहीं रुका। उसने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज कराने के लिए न जाएं।

पाकिस्तानी मौलाना कौकब नूरानी ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों को मरीजों को मारने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। इसलिए कोरोना वायरस का मर्ज अगर आपको लग जाए तो भी अस्पतालों में इलाज के लिए न जाएं।

अगर आप अस्पताल गए तो वापस नहीं आएंगे। आपको वेंटीलेटर पर चढ़ाकर मार देंगे, घरवालों को मिलने भी नहीं देते क्योंकि वो जिसे मार रहे हैं वो दुनिया के आगे आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस यहूदियों की साजिश इसलिए है क्योंकि वे इसकी वैक्सीन बनाकर उसमें एक चिप डाल रहे हैं। जब वह वैक्सीन मुसलमानों या किसी भी इंसान को लगाई जाएगी तब उसे भी इंसानी जिस्म में दाखिल कर टिका दी जाएगी। इस चिप से आपका मिजाज कंट्रोल किया जाएगा। आप क्या सोचते हैं, क्या करते हैं सब यहूदियों को पहले ही पता होगा।

मौलाना ने यह भी कहा कि यहूदी बिटक्वाइन की तरह एक करेंसी को पूरी दुनिया में स्थापित करना चाहते हैं। इस तरह वे करेंसी का निजाम भी अपने हाथों में ले लेंगे। इससे वे जब चाहें, जिसे चाहें कंट्रोल कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि इस विडियो में उनके चाहने वाले झूम रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

अगला लेख