Biodata Maker

यह स्‍टडी कहती है क‍ि ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों को वायरस का खतरा ज्‍यादा

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (17:34 IST)
कोरोना को लेकर अब एक नई चौंकाने वाली र‍िपोर्ट सामने आई है। इस र‍िपोर्ट के मुताबि‍क सभी जात‍ि और समुदाय के लोगों पर कोरोना का खतरा एक समान नहीं है।

इस अध्‍ययन से जानकारी सामने आई है क‍ि ब्रिटेन में पाक‍िस्‍तानी मूल के लोगों पर कोरोना का खतरा ज्यादा मंडरा रहा है।

यानी र‍िपोर्ट के मुताबि‍क ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों में कोरोना वायरस खतरा बाकी ब्रिटिश आबादी के मुकाबले ज्यादा है। इंस्टिट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज के अध्ययन की र‍िपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
बता दें क‍ि ब्रिटिश ब्लैक अफ्रीकन और ब्रिटिश पाकिस्तानियों में बाकी आबादी से मरने वालों की संख्या 2.5 गुनी ज्यादा है। यह जानकारी तब सामने आई है जब पाक‍िस्‍तान के कई डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ की कोरोना से मौत हो गई है।

दरसअल, डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स और शोध अर्थशास्त्री रॉस वॉरविक द्वारा यह स्‍टडी की गई थी। इसका पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने विश्लेषण किया है जिसका कहना है कि कोविड-19 संकट का प्रभाव सभी जातियों, समुदायों पर एक समान नहीं है। यानी सभी पर अलग-अलग इसका असर है।

इसमें बताया कि गया है कि ब्लैक कैरिबियन आबादी में कोरोना से मौत सबसे ज्‍यादा है और ब्रिटिश बहुसंख्य आबादी से तीन गुनी है। वहीं अन्य अल्पसंख्यक समूहों पाकिस्तानियों और ब्लैक अफ्रीकन में मौत की संख्या बाकी ब्रिटिश आबादी के मुकाबले ज्‍यादा है। जबकि बांग्लादेशियों की मौत की दर कम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG Crisis : एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम, पढ़िए क्या है नया आदेश

खाड़ी में युद्ध के बीच कैसे सुरक्षित है भारत की गैस सप्लाई? PM मोदी की 'ग्लोबल पहुंच' का कमाल

UP में संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

अगला लेख