rashifal-2026

Covid toes: नई मुसीबत… अब रंग बदलकर आया कोरोना वायरस

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (13:46 IST)
4
पूरी दुन‍िया के ल‍िए खतरनाक और जानलेवा बन चुका कोरोना वायरस अब एक नई मुसीबत लेकर सामने आया है। अब मेड‍िकल र‍िसर्च टीमें इस नई मुसीबत को समझने में अपनी ताकत लगा रही हैं।

यह नई मुसीबत यह है क‍ि कोरोना ने अब क‍िसी ग‍िरग‍िट की तरह अपना रंग बदल लिया है।

दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर अब तक जो लक्षण सामने आ रहे थे, उन्‍हीं आधार पर मरीजों का इलाज क‍िया जा रहा था, लेक‍िन अब इसने अपनी चाल ही बदल दी है। इसके पहले कोरोना वायरस के लक्षण सर्दी, खांसी, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होना थे। लेकिन अब कुछ मामलों में लक्षण यानी स‍िम्‍पटम्‍स बदल गए हैं।

अब कोरोना वायरस के नए लक्षण (New Symptoms of Coronavirus) सामने आ रहे हैं, जो पैरों में दिख रहे हैं, खासकर बच्चों और जवान लोगों के पैरों में। डॉक्‍टर भी नए लक्षणों को लेकर पशोपेश में हैं। नए लक्षणों में मरीजों में पैर के अंगूठों में घाव नजर आ रहे हैं, जैसे क‍िसी कीड़े या मकड़ी ने काट ल‍िया हो।

हालांक‍ि यह लक्षण इसके सबसे पहले मार्च के महीने में इटली में एक 13 साल के बच्चे के पैर में नजर आए थे। लेक‍िन अब ये लक्षण अमेरिका में कई कोरोना मरीजों में दिखने लगे हैं, जिसकी वजह से वहां डॉक्टर अब इसे लेकर नए तरीके से सोचने लगे हैं।

नए लक्षणों का नाम 'कोविड टोज़'
इस नए लक्षण को डॉक्‍टरों ने 'कोविड टोज़' (Covid Toes) नाम दिया है। ये लक्षण काफी हद तक उन लोगों में दिखने वाले लक्षणों जैसे हैं जो बेहद ठंडे इलाकों में रहते हैं। सर्दियों में उनके पैरों में ऐसे ही निशान दिखते हैं, जिनमें जलन होती है। इटली में ऐसे बच्चों में कोरोना वायरस के और कोई लक्षण नहीं दिखे थे। इस पर बहुत सारे त्वचा रोग विशेषज्ञ काफी दिनों से इसे लेकर खोज कर रहे हैं।

अब तक ऐसे थे कोरोना लक्षण
अब तक कोरोना के मरीजों में कफ, सर्दी, बुखार, गला सूखना, थकान महसूस होना, खांसी आना और सांस लेने में तकलीफ को ही नोट‍िस क‍िया जा रहा था, लेक‍िन बाद में कुछ मरीजों में अचानक सूंघने की क्षमता खत्‍म हो जाना, कि‍सी चीज के खाने का स्‍वाद गायब हो जाना और आंखें गुलाबी होने जैसे लक्षण नजर आने लगे। और अब पैर के अंगुठे और उंगलि‍यों में ऐसे न‍िशान नए लक्षण हैं। अब मेड‍िकल टीमें और डॉक्‍टर लक्षणों को लेकर नए तरीके से सोच रहे हैं। कुल म‍िलाकर रंग बदलकर कोरोना ने दुनिया की तकलीफ और बढा दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

बजट में सौगात, महाभारत की धरती हस्तिनापुर अब खंडहर नहीं, जीवंत गाथा बनेगी

बलूचिस्तान में बलोच धुरंधरों ने छुड़ाए पाक सेना के छक्के, 'ऑपरेशन हेरॉफ' से दहला पाकिस्तान

General Naravane की जिस किताब पर Rahul Gandhi ने संसद में मचाया हंगामा, सरकार ने क्यों की 'होल्ड'?

LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

अगला लेख