Covid : खतरनाक रफ्तार से लौट रहा है कोरोनावायरस, चीन में हालात बेकाबू, भारत को कितना खतरा?

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (17:35 IST)
नई दिल्ली/ बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) से हालात बेकाबू हो गए हैं। पाबंदियां हटाने के बाद अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तर से चरमरा गए हैं। चीन में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए महामारी विज्ञानियों की चेतावनी है कि कोरोनावायरस एक बार फिर खतरनाक रफ्तार से लौट रहा है। अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है। एरिक फेगल डिंग के इन अनुमानों से सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना वायरस एक बार फिर से पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाला है? 
 
अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग के मुताबिक अगले 90 दिनों में 60 प्रतिशत आबादी वायरस की गिरफ्‍त में होगी। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है। Dr Eric ने 2020 में कोरोना को लेकर पहली बार चेताया था।  
 
ढील के बाद मामलों में बढ़ोतरी : चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद वहां संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं हैं। दवाएं खत्म हो रही है, जहां दवाएं हैं वहीं लंबी-लंबी लाइनें हैं। 
 
डराने वाला वीडियो : अमेरिकी विज्ञानी और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्‍विटर पर चीन के चौंकाने वाले वीडियोज शेयर किया है। इनमें अस्पतालों, श्मशानों और मेडिकल स्टोर्स के हालात चिंताजनक दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कोरोना पर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More