Hanuman Chalisa

कोरोना ने कमजोर कर दिया दिल, 25 से 30 साल के युवाओं की थम रही धड़कनें

अवनीश कुमार
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (15:38 IST)
लखनऊ, कोरोना संक्रमण से उबरे लोगों का दिल कमजोर हो रहा है। जिन लोगों को दिल की बीमारी नहीं थी, उन्हें भी इस तरह की समस्या हो रही। 25 से 30 साल के युवा दिल की गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते हंसते-खेलते, डांस करते अचानक फर्श पर गिरे और सांसें थम जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

ALSO READ: एंटीबायोटिक दवाओं के ओवरडोज ने बिगाड़ दी इम्‍युनिटी, नार्मल वायरल में भी गंभीर हो रहे मरीज, डॉक्‍टरों ने किया अलर्ट

दिल की पंपिंग हुई कमजोर : लोहिया संस्थान में कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी व अन्य डॉक्टरों की मानें तो कोरोना से उबरे लोग कई तरह की बीमारियां की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसे पोस्ट कोविड कॉर्डियक इलनेस बताया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक कई मरीजों में दिल की पंपिंग कमजोर हुई है। दिल की धमनियों में दबाव बढ़ने से नसों में सिकुड़न भी आ रही है। इससे दिल में खून का प्रवाह प्रभावित हुआ है। दिल के सर्किट में तब्दीली आई है। यह बदलाव कार्डिएक अरेस्ट की वजह हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसे लोगों में उत्साह बढ़ने या क्षमता से अधिक काम करने से दिल अचानक थम सकता है और व्यक्ति की मौत हो सकती है।

कार्डिएक अरेस्ट की चपेट में युवा : कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के अनुसार रोजाना 8 से 10 लोग दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्‍पताल लाए जा रहे हैं। इनमें 25 से 30 साल के युवाओं की संख्या करीब 70 फीसदी है। केजीएमयू में रोजाना 10 से 12 मरीज और पीजीआई में 8 से 10 मरीज दिल के दौरे पर आ रहे। डॉक्टर की सलाह है कि लोगों को नियमित व्‍यायाम करना चाहिए। रोजाना 30 मिनट पैदल चलना या ब्रिस्‍क वॉकिंग करना चाहिए। धुम्रपान और शराब के अत्‍याधिक सेवन से बचना चाहिए। इसका फायदा यह है कि दिल में अतिरिक्ति छोटी-छोटी धमनियों का निर्माण होता रहता है और ऐसे लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका को 25 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

अगला लेख