Hanuman Chalisa

AC ट्रेन चलाने से और बढ़ेगा कोरोना वायरस का संक्रमण

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (19:20 IST)
तिरुवनंतपुरम। राज्य सरकार द्वारा संचालित एक परमार्थ संगठन ने मंगलवार को रेलवे की आलोचना करते हुए कहा कि वातानुकूलित डिब्बों में सीमित यात्रियों को ले जाने से कोविड-19 के मरीज और बढ़ेंगे।
 
लॉकडाउन के कारण 50 दिन बंद रहने के बाद सीमित संख्या में यात्रियों को ले जाने की सेवा शुरू करते हुए रेलवे ने कहा था कि ट्रेनें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी और दिल्ली से सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले राजधानी के रेल मार्ग पर चलेंगी।
 
परमार्थ संगठन केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद अशील ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी कर कहा था कि बहुत आवश्यक होने पर ही वातानुकूलन का प्रयोग करें।
 
अशील ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश में भी यह लिखा है कि लोग वातानुकूलन का अत्यधिक प्रयोग न करें और यदि उन्हें प्रयोग करना ही है तो तापमान 24-30 डिग्री सेल्शियस रखें। उसमें आर्द्रता पर भी निर्देश दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अगर रेल के डिब्बों में तापमान समेत सबकी व्यवस्था है तब भी कुछ देर के लिए खिड़की खोली जानी चाहिए।
 
अशील ने कहा कि विमान यात्रा में हवा के दबाव और अन्य कारणों से यह संभव नहीं है और विमान यात्रा 3 से 4 घंटे से भी कम की होती है। उन्होंने कहा कि लेकिन वातानुकूलित डिब्बे में जहां लोग चल-फिर सकते हैं, 24 से 48 घंटे रहना ठीक नहीं है।
 
अशील ने वातानुकूलित यात्रा के सबंध में चिंता प्रकट करते हुए ट्वीट किया था कि आज से चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह वातानुकूलित हैं! अगर इनमें कोई संक्रमित यात्री है तो गंतव्य पर पहुंचने से पहले कई लोगों को कोविड-19 संक्रमण हो जाएगा। ट्रेन आज से शुरू हो रही है, मैं थोड़ा चिंतित हूं। 
 
उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास लोगों को पहुंचाने के लिए सस्ते और सुरक्षित माध्यम हैं तो वातानुकूलित ट्रेन चलाना गलत कदम साबित हो सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

अगला लेख