Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस ने ली 3000 लोगों की जान, 88000 से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (07:43 IST)
बीजिंग। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर में 88,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 3000 लोगों की मौत हो गई है। 
 
इटली में कोरोना वायरस के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गयी और करीब 1577 लोग इस वायरस की चपेट में है। नागरिक सुरक्षा प्रमुख एंजेलो बोरेली ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “कोरोना वायरस से शनिवार तक 33 लोग ठीक हो गए है जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है। कोरोना वायरस के कारण हालांकि पांच और लोगों की मौत भी हो गई है।
 
स्पेन में खतरनाक कोरोना वायरस से अबतक 71 लोग संक्रमित हो गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ घंटों में मेड्रिड में कोरोना वायरस के चार नए मामले, उत्तरी क्षेत्र कास्टिला-लियोन और उत्तरपूर्वी क्षेत्र कटालन में तीन-तीन, दक्षिण-पश्चिमी इलाके एक्सट्रम्डुरा और कास्टिला-ला मांचा में एक-एक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी फर्नेडो सिमोन ने बताया कि सरकार कोरोना वायरस के मद्देनज़र फिलहाल कोई कार्यक्रम रद्द नहीं कर रही है लेकिन कुछ विशेष कार्यक्रमों को लेकर सावधानी बरती जायेगी। मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की पुष्टि अधिकतर उन लोगों में हुई है, जो इटली से स्पेन लौटे हैं।
 
यूरोप में अभी तक कोरोना वायरस के 1300 मामले सामने आए हैं, जिनमें इटली के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। अभी तक यूरोपीय देशों में इस घातक विषाणु से 31 लोगों की मौत हुई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख