Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में फिर बढ़ा कोरोनावायरस का कहर, सरकार ने बढ़ाया चेतावनी स्तर

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (11:08 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने चेतावनी का स्तर तीसरी श्रेणी से बढ़ाकर चौथी श्रेणी कर दिया है।
 
‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में गुरुवार से नए प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए सभी पब, बार और रेस्तरां रात 10 बजे तक बंद कर देने को कहा जाएगा। इन नए प्रतिबंधों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में पेश करेंगे।
 
इससे पहले, ब्रिटेन के सभी चार क्षेत्रों - इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) ने ब्रिटेन के सभी हिस्सों में चेतावनी के स्तर में बदलाव की पुष्टि के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया था।
 
सीएमओ ने कहा था, कि संयुक्त जैव-सुरक्षा केन्द्र ने कोविड-19 के चेतावनी स्तर को तीन से बढ़ाकर स्तर चार करने की सिफारिश की है।
 
ब्रिटेन में रविवार को कोविड-19 के 3,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,94,257 हो गए थे। वायरस से यहां अभी तक 41,777 लोगों की मौत भी हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 कमरे अवैध

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

अगला लेख