suvichar
✕

Lockdown के बीच अब अर्थव्यवस्था की चिंता, मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (15:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्णबंदी का कदम कारगर रहा है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्यों को ‘दो गज दूरी’ के मंत्र को ध्यान में रखते हुए इससे बाहर निकलने की चरणबद्ध योजना पर काम शुरू करना चाहिए।
 प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना का खतरा लंबा चलने की आशंका है इसलिए अब सबको कोरोना से निपटने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में भी योजना बनाकर उसे अमल में लाना होगा। 
 
कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मोदी ने समोवार को चौथी बार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। करीब तीन घंटे चली बैठक में महामारी के कारण उभरती स्थिति और इससे निपटने के लिए आगे की नीति और योजनाओं पर तमाम पहलुओं से विस्तार से बातचीत की गई। प्रधानमंत्री इससे पहले भी 20 मार्च, दो और 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। 
 
मोदी ने कहा कि पूर्णबंदी के बेहद सकारात्मक परिणाम मिले हैं और समय रहते उठाए गए इन कदमों से पिछले डेढ़  महीने में हजारों लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी को देखते हुए हमारी स्थिति अन्य देशों की तुलना में कहीं अच्छी है, लेकिन वायरस का खतरा अभी लंबे समय तक रहने वाला है इसलिए हमेशा सतर्क रहना अत्यधिक जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि पूर्णबंदी के बाद अब देश को आगे के रास्ते पर बढ़ने के बारे में सोचना होगा, लेकिन साथ ही दो गज दूरी के मंत्र यानी सामाजिक दूरी के नियम को मानकर चलने से ही इसमें सफलता मिलेगी।
 
Lockdown हटाने पर आम सहमति नहीं : सूत्रों के अनुसार बैठक में 3 मई के बाद पूर्णबंदी को हटाने के बारे में कोई आम सहमति नहीं बन सकी, लेकिन इस बात पर आम राय थी कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ग्रीन जोन यानी ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना महामारी के मामले नहीं हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
 
वहां पिछले एक महीने से भी अधिक समय से ठप पड़ी गतिविधियों को शुरू कर आगे बढाने के कदम उठाए जाएं। बैठक में नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी बात रखी और इनमें से 4 ने पूर्णबंदी की अवधि तीन मई से भी आगे बढाने का सुझाव दिया। 
Lockdown बढ़ाने का सुझाव : मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करीब 3 घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पूर्णबंदी के बाद की स्थिति के तमाम पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की गई। 
 
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश ने एक टीम की तरह काम किया है और केन्द्र तथा राज्यों के प्रयासों का असर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ मुख्यमंत्रियों ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पूर्णबंदी की अवधि 3 मई से आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने उनके राज्यों के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की।
 
बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कुछ अन्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से तीन बार मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं। इस महामारी के कारण देश भर में 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू की गई थी। पहले इसकी अवधि 14 अप्रैल तक थी, लेकिन बाद में स्थिति के आकलन के बाद इसे तीन मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख