Hanuman Chalisa

फिर बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 17,000 पार

Webdunia
रविवार, 29 मई 2022 (10:27 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आए जबकि 14 मरीजों की महामारी से मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 53 हजार 043 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 महामारी को मात दे चुके हैं। 5 लाख 24 हजार 586 लोगों की मौत। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। एक्टिव मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की वृद्धि हुई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
कोविड-19 अपडेट: राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 193.28 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 17,087 है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 2,035 रिकवरी होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,11,370 हुईं। पिछले 24 घंटों में 2,828 नए मामले दर्ज किए गए। अब तक किए गए कुल 84.97 करोड़ परीक्षण; पिछले 24 घंटों में 4,74,309 परीक्षण किए गए। - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 29 May 2022
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख