Hanuman Chalisa

24 घंटे में 2658 कोरोना संक्रमित, 16,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (10:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,658 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, 2,158 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी और महामारी से 33 लोगों की मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 50 हजार 215 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 09 हजार 335 लोग स्वास्थ हुए, 5 लाख 24 हजार 572 लोग मारे गए तथा 16 हजार 308 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत हो गई। कुल कोरोना संक्रमितों में से 98.75% मरीज स्वस्थ हो गए, 0.04 प्रतिशत एक्टिव मरीज है और 1.22 प्रतिशत मरीजों की कोविड 19 की वजह से मौत हो गई।
 
देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.13 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लाख 47 हजार 37 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक कुल 84 करोड़ 93 लाख 24 हजार 833 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।
Koo App
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध का 15वां दिन: मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर इनाम, LPG संकट से भारत को बड़ी राहत

खर्ग द्वीप पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, ईरान के सैन्य ठिकाने तबाह, तेल को नहीं पहुंचाया नुकसान

ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर भारत आएंगे 2 LPG टैंकर, ईरान ने भारत को बताया सच्चा दोस्त

बिरलाजी की जगह इन्हें बिठाइए, दिग्विजय सिंह ने चली सियासी चाल, जगदंबिका पाल बोले- आप यहां भी राजनीति कर गए!

अगला लेख