Hanuman Chalisa

24 घंटे में मिले 20279 नए कोरोना मरीज, इन 5 राज्यों में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा केसेस

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2022 (11:22 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में रविवार को कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। देश में महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 88 हजार 755 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.52 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 2,336 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,252, पश्चिम बंगाल में 2,014, तमिलनाडु में 1,844 और कर्नाटक में 1,456 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,279 नए मामले आए जबकि 36 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 26 हजार 033 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 52 हजार 200 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या में 2100 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
पिछले 24 घंटे में 18 हजार 143 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 32 लाख 10 हजार 522 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.45 प्रतिशत है।
अब तक देश में कुल 201.99 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 28 लाख 83 हजार 489 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

अगला लेख