Hanuman Chalisa

भारत में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1.50 लाख पार, 3 दिन से आ रहे हैं 21000 से ज्यादा मामले

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (09:39 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 21,000 से ज्यादा मामले सामने आए। देश में महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 68 हजार 476 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.50 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 2,515 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,477, पश्चिम बंगाल में 2,237, तमिलनाडु में 2,033 और कर्नाटक में 1,552 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 21,411 नए मामले आए जबकि 67 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 997 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 50 हजार 100 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या में 618 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
पिछले 24 घंटे में 20 हजार 726 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 201.68 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 34 लाख 93 हजार 209 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताईं एमपी की विशेषताएं, कहा- जो एक बार यहां आता है, यहीं का होकर रह जाता है

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

अगला लेख