ramcharitmanas
✕

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 17 हजार से ज्यादा नए मामले, 1.09 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (09:51 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले आए। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 86 हजार 326 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.09 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 17,092 नए मामले आए जबकि 39 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 168 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 09 हजार 568 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,379 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.16 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। 1 दिन में 14 हजार 684 लोगों ने महामारी को मात दी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 51 हजार 590 हो गई है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।
अब तक देश में कुल 197.84 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9 लाख 09 हजार 776 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,904 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 3,249, तमिलनाडु में 2,385, पश्चिम बंगाल में 1,739 और कर्नाटक में 1,073 कोरोना संक्रमित पाए गए।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख