shiv chalisa

लगातार चौथे दिन मिले 12,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 19 दिन में मिले 1.29 लाख मरीज

Webdunia
रविवार, 19 जून 2022 (09:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 12,899 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 8518 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 15 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 19 दिनों में 1 लाख 29 हजार 783 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हजार के पार पहुंच गई। पिछले 4 दिन से देश में लगातार 12,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 96 हजार 692 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 99 हजार 363 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 855 लोगों की मौत हो गई और 72 हजार 474 का इलाज चल रहा है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 2.89 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.62 प्रतिशत है। 0.17 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.14 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 13 लाख 24 हजार 591 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
Koo App
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के 3,883 नए मामले सामने आए, केरल में 3,253, दिल्ली में 1,534, कर्नाटक में 750, हरियाणा में 712, और तमिलनाडु में 596 नए कोरोना संक्रमित मिले।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू

कश्मीर में सूखा और बढ़ती गर्मी का डबल खतरा, रिकॉर्ड तापमान और ग्लेशियर पिघलने की चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मोदी से होगी हाई-लेवल बैठक, बड़ी रक्षा डील संभव

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में अप्रैल–मई में हो सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अंतिम मतदाता सूची जारी

अगला लेख