Hanuman Chalisa

राहत भरी खबर, तेजी से घट रहे हैं कोरोना केसेस, नए मरीजों की संख्या में भी भारी कमी

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (10:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,813 मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,42,77,194 पर पहुंच गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,252 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,098 हो गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला भी शामिल है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 6,256 मामलों की कमी दर्ज की गई है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.56 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,38,844 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 208.31 करोड़ खुराक दी गई हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 8 की दिल्ली में, 6 की पंजाब, 2-2 मरीजों की मौत गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक मरीज की मौत असम, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख