Hanuman Chalisa

देश में कोरोना के 4,369 नए मामले, 46,347 एक्टिव मरीज

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (11:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,369 नए मामले आने से देश संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 04 हजार 949 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 47,176 से घटकर 46,347 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 185 हो गई। अब तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 30 हजार 417 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। 1.19 फीसदी मौत कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे की अवधि में एक्टिव मरीजों की संख्या में 829 की गिरावट दर्ज की गई है।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

केजरीवाल का नया 'शीश महल'? बीजेपी के प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा विवाद

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई ने महिला CEO को धमकाया, जिंदा गाड़ने की दी धमकी

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

अगला लेख