rashifal-2026

भारत में कोरोना के 47,638 मामले, संक्रमितों की संख्‍या 84 लाख के पार

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (11:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए हैं। इनमें से 77.65 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 47,638 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड- 19 के अब तक कुल 84,11,724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 670 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,985 हो गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार 8वें दिन 6 लाख से नीचे है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,20,773 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख