suvichar

CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 96,551 नए मामले, 1,209 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (10:10 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45 लाख के पार हो गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 35,42,664 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 45,62,415 मामले सामने आ चुके हैं। मृत्यु दर गिरकर 1.67 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,43,480 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। यह 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 10 सितम्बर तक 5,40,97,975 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,63,542  नमूनों की जांच गुरुवार को ही की गई। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

असम में बड़ा सियासी उलटफेर! 22 फरवरी को भाजपा में जा सकते हैं भूपेन बोरा

आज आएगा मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल बजट, 3 साल के रोडमैप के साथ युवा, किसान और महिलाओं पर होगा फोकस

LIVE: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचम; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

अगला लेख