Hanuman Chalisa

भारत में 2.93 करोड़ का कोरोनावायरस टेस्ट, 25.89 लाख संक्रमित, 18,62 लाख स्वस्थ

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (11:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है। देश में अब तक 2,93,09,703 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक 18,62,258 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 944 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 49,980 हो गई।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को छोड़ दें, तो सात अगस्त से देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आए रहे हैं जबकि 11 अगस्त को 53,601 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आई है और अब यह 1.93 प्रतिशत है। देश में इस समय 6,77,444 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26.16 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 15 अगस्त तक देश में 2,93,09,703 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 7,46,608 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं

AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

हनुमान जयंती : गुजरात में 'किंग ऑफ सारंगपुर' का जन्मोत्सव मनाया गया

सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, 2025-26 में रिकॉर्ड 3.47 लाख संयंत्र स्थापित

मध्यप्रदेश के किसानों पर युद्ध की मार, बारदाना संकट से सरकारी खरीदी नहीं, बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अगला लेख