sawan somwar

भारत में कोरोना संक्रमण के 5,554 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (10:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,554 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 90 हजार 283 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 48,850 रह गई है।
 
मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महामारी से 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 28 हजार 139 पर पहुंच गई है। महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 786 की कमी आई है। एक्टिव मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक दर 1.80 प्रतिशत रही।
 
मंत्रालय ने कहा कि अब तक 4 करोड़ 39 लाख 13 हजार 294 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में कोविड से पीड़ित होकर ठीक होने वालों की दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 214.77 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

नवीनतम

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

Weather Alert : अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संसद में अनोखा प्रदर्शन, दान पात्र में मिले 2.15 लाख रुपए हनुमान मंदिर में चढ़ाए

15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर साझा करने के लिए खास शुभकामनाएं और विचार

नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, अस्पताल में भर्ती, जानें कौन हैं सुखबीर बादल

अगला लेख