Hanuman Chalisa

4 दिन से रोज मिल रहे हैं 18000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 1.28 लाख एक्टिव केसेस

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2022 (09:37 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 4 दिन से कोविड-19 के 18000 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। जुलाई के पहले 10 दिन में 1 लाख 70 हजार 434 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 36 लाख 04 हजार 394 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.28 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,186 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,968, महाराष्‍ट्र में 2,760, तमिलनाडु में 2,671, और कर्नाटक में 989 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 18,257 नए मामले आए जबकि 42 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 428 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 690 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,662 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में 14 हजार 553 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 29 लाख 68 हजार 533 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 198.76 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 लाख 21 हजार 164 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख