Hanuman Chalisa

बिहार में कोरोना का प्रकोप, 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (19:49 IST)
पटना। बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फिर से लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
 
 उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसका दिशा-निर्देश तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 'कोराना की न कोई दवा है न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रूमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा। सुशील ने कहा कि बिहार सरकार ने सभी पंचायतों को मास्क व साबुन वितरण के लिये 160 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है।

पिछले दिनों अत्यधिक बारिश में आकाशीय बिजली से दुखद मौत हुईं, मृतकों के आश्रितों को सरकार 4-4 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। प्राकृतिक आपदा पर हमारा वश नहीं है, लेकिन सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां कर ली हैं। दवा, अनाज, नाव समेत सभी जरूरी वस्तुओं का संग्रह और राहत और बचाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सुशील ने कहा कि पिछले वर्ष चमकी बुखार से हुई मौत को चुनौती मानकर मुकम्मल तैयारियां कीं जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष नगण्य मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार हर विपदा में गरीबों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है, खजाने पर पहला हक गरीबों का है। कोरोना काल में लगातार आठ महीने मुफ्त खाद्यान्न की घोषणा, मुफ्त तीन सिलेंडर, जनधन खाताधारी को 1500 व राशनकार्ड वाले को 1-1 हजार रुपए नकद। एक करोड़ बच्चों को 3 हजार करोड़ छात्रवृति व अग्रिम पेंशन दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख