biodatamaker
✕

पटरी पर लौटती जिंदगी, कोरोनावायरस के साए में Unlock 3 की चुनौतियां

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (12:39 IST)
नई दिल्ली। अनलॉक 2 में भले ही कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीजों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ हो लेकिन इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। अब 1 अगस्त से देश में अनलॉक 3 (Unlock 3) शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कोरोनावायरस के साए में कैसा होगा अनलॉक 3...
 
त्योहारों का महीना : अनलॉक 3 में देश में स्वतंत्रता दिवस, राखी, ईद, जन्माष्टमी समेत कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में बाजार में भारी भीड़ उमड़ेगी। कोरोना काल के 5 महीनों में आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारियों का सारा ध्‍यान इस समय व्यापार को लाइन पर लाने पर है। ग्राहक भी लंबे समय से घर पर हैं और त्योहार की वजह से बाजार में आएंगे। अत: अब सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की है।
 
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वतंत्रता दिवस : राष्ट्रीय, राज्य, जिला, उपमंडल, नगर पालिका स्तर पर सोशल  डिस्टेंसिंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भोज भी आयोजित किया जा सकता है।
 
रात का कर्फ्यू हटने से क्या होगा : अनलॉक 3 में सरकार रात का कर्फ्यू हटाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में प्राइवेट गाड़ियों से आवागमन बढ़ेगा। इससे लोगों के कोरोना के चपेट में आने की संभावना बढ़ सकती  है।
 
जिम और योग केंद्रों में मास्क लगाना मुश्किल : सरकार ने अनलॉक 3 में 5 अगस्त से जिम और योग केंद्र भी खोलने की अनुमति दे दी है। कसरत और योग करते समय सांसें तेज चलती है, ऐसे में मास्क लगाना भी लोगों  के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
 

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,83,792 लाख तक पहुंच गई। इनमें से  5,28,242 एक्टिव मामले है जबकि 10,20,582 स्वस्थ हो चुके है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख