dharma sangrah
✕

8 राज्यों को छोड़ हर राज्य में बढ़े कोरोनावायरस के सक्रिय मामले

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली। देश में 8 राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है, जिसके बाद देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 7,25,991 हो गई है।
 
इससे पहले बुधवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 7,07,267 पर था जो आज 18,724 से बढ़कर सवा 7 लाख के पार पहुंच गया है। देश में केवल अंडमान-निकोबार द्वीप, दादर-नगर हवेली एवं दमन-दीव, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, राजस्थान, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं, जबकि शेष 27 प्रदेशों और राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकॉर्ड 75,760 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,10,235 हो गई है।

वहीं इस दौरान 1023 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 60,472 पर पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,52,3771 हो गई है, जबकि कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ते हुए 7,25,991 पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

नवीनतम

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख