ramcharitmanas

अमेरिका में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, न्यूयॉर्क में हर हफ्ते सामने आ रहे हैं 50,000 नए मामले

Webdunia
सोमवार, 29 मार्च 2021 (07:14 IST)
एल्बनी (न्यूयॉर्क)। कोरोनावायरस महामारी के वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरने के सालभर बाद न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी एक बार फिर से अमेरिका में संक्रमण की सर्वाधिक दर वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर हैं। न्यूयॉर्क में प्रति सप्ताह करीब 50,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।
 
संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर न्यूयॉर्क सिटी के सरकारी वकील जुमानी विलियम्स ने न्यूयॉर्क के गवर्नर से पाबंदियां हटाने की योजना पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
 
कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में तेजी लाए जाने के बावजूद न्यूजर्सी में संक्रमण के नए मामले एक महीने से कुछ अधिक समय में 37 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं। प्रति सप्ताह 23,600 नए मामले सामने आ रहे हैं।

5 लाख से ज्यादा की मौत : अमेरिका में अब तक 5.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.02 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,49,155 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,02,37,545 हो गई है।
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 50,017 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,389 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 58,928 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 48,039 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 33,142 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,521, मिशीगन में 17,047, मैसाचुसेट्स में 17,086 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 24,970 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

अगला लेख