sawan somwar

ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,993 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2020 (15:12 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,993 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,530 हो गए। वहीं, 10 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 409 हो गई।
 
राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 53 और मरीजों की मौत हुई है लेकिन उनकी मौत का कारण कुछ और पाया गया। नए मामलों में से 1,879 मामले पृथक-वास केन्द्रों में सामने आए, वहीं 1,114 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से बीमारी की चपेट में आए।
 
इस महामारी से गंजाम जिले में 3 मरीजों की मौत हो गई जबकि कटक और रायगढ़ा में 2-2 तथा बोलनगीर, गजपति और नयागढ़ में 1-1 मरीज की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘बहुत दु:ख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज कराने के दौरान 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया।‘
 
राज्य में 25,791 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जबकि 52,277 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 13,02,711 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 68,906 नमूनों की जांच शनिवार को ही की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल; 676 मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

Ahmedabad Water Sewer Connection Online : अहमदाबादवासियों के लिए बड़ी राहत, पानी-सीवर कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बांटी राहत सामग्री

अगला लेख