Daily Horoscope

Corona का कहर: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 27114 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख पार

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (10:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 27,114 मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8.2 लाख पार, मृतकों की संख्या 22,123 हुई।
 
देश में कोरोनावायरस के 2,83,407 एक्टिव मामले हैं, 5,15,386 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुईं 519 मौतों में से 226 महाराष्ट्र में, 64 तमिलनाडु में, 57 कर्नाटक में, 42 दिल्ली में, 27 उत्तर प्रदेश और और पश्चिम बंगाल में 26 लोगों की मौत हुई है।
 
इनके अलावा आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की, गुजरात में 14, तेलंगाना में आठ और राजस्थान में छह लोगों की मौत हुई है। असम और जम्मू कश्मीर में पांच लोगों की, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में चार-चार लोगों की, हरियाणा और पुडुचेरी में तीन-तीन तथा दो लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।
 
ICMR के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 82 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण में किया गया। अब तक 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा का कोरोना टेस्ट हुआ। 

गोवा में नहीं लगेगा लॉकडाउन : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लॉकडाउन लगाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। शुक्रवार तक गोवा में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,151 थी जिनमें से 1,347 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और 9 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
 
संक्रमित सुरक्षाकर्मियों को सिक्किम में प्रवेश नहीं : सिक्किम सरकार ने केवल उन सुरक्षाकर्मियों को हिमालयी राज्य में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाए जाएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख