Publish Date: Thu, 27 Aug 2020 (12:53 IST)
Updated Date: Thu, 27 Aug 2020 (12:56 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) से अब तक 1000 से अधिक कैदियों की मौत हो चुकी है।
द अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एसीएलयू ने ट्वीट कर कहा कि देशभर के जेलों कोविड-19 (Covid-19) से मरने वाले कैदियों की संख्या आज 1000 तक पहुंच गई। देश के 10 कारागारों में कोरोना का प्रकोप है।
एसीएलयू ने कहा कि कैदियों की मौत की संख्या में वृद्धि अमेरिकी न्याय प्रणाली और सामूहिक उत्पीड़न का परिणाम है, जिसके कारण मौजूदा समय 20 लाख से अधिक लोग सलाखों में हैं। (वार्ता)