Dharma Sangrah

Corona virus : मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख का मुआवजा

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (16:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
 
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
सरकार ने कोरोना को आपदा ‍घोषित किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत होने पर परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
 
इनमें दिल्ली और कर्नाटक में हुई 1-1 व्यक्ति की मौत के मामले भी शामिल हैं। सऊदी अरब से हाल में लौटे कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई थी।
 
ALSO READ: कोरोना वायरस: टीम मालिकों की बैठक में आईपीएल मैचों की कटौती पर चर्चा
 
दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार की रात राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मौत हो गई थी। खबरों के महिला को बेटे से कोरोना का संक्रमण हुआ था। बेटे का इलाज चल रहा है।
 
इधर लखनऊ में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार हर तरह से अलर्ट पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, 11 माह में दूसरी बार बनीं मां, अब बच्चों की नागरिकता कानूनी पेंच

इंदौर की 5 वर्षीय जियाना कटारिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 28 सेकंड में हल कीं 5 सुडोकू पहेलियाँ

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश 15000 शिक्षकों की भर्ती होगी, लाड़ली बहनों के लिए 23882 करोड़

गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड ही नहीं, वेलेंटाइन डे पर भारत में Condom की भी रिकॉर्ड बिक्री, आशिकों ने चौंकाया

अगला लेख