Hanuman Chalisa

Corona Vaccine पर अच्छी खबर, शुरू हो रहा है भारतीय टीके का तीसरा ट्रायल

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (20:05 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) बढ़ते मामलों के बीच भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय कोरोना वैक्सीन (Vaccine) पर कल यानी बुधवार से तीसरा ट्रायल शुरू हो रहा है। 
 
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि भारत में तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें एक पर तीसरे चरण का ट्रायल कल से शुरू हो जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से कहा था कि भारत एक नहीं तीन-तीन कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहा है। ऐसे में पॉल का यह बयान वाकई सुखद खबर है। इससे उम्मीद बंधी है कि निकट भविष्य में भारतीय वैक्सीन भी सामने आ सकता है। 
 
कोरोना संक्रमण के बाद के लक्षणों पर चर्चा करते हुए पॉल ने बताया कि इस तरह के मामलों में वैज्ञानिक और डॉक्टर अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं, जिन्हें खतरनाक कहा जा सके।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी न बरतें ढिलाई : स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है।
 
हालांकि मंत्रालय ने कोई ढिलाई बरते जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि पांच दिन की गिरावट महामारी के संदर्भ में एक छोटी अवधि है।
 
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रतिदिन सात से आठ लाख जांच के सतत स्तर के बावजूद, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत हो गया है।
 
भूषण ने कहा कि 13 अगस्त से प्रतिदिन नए मामलों की संख्या अब लगभग 64 हजार से कम होकर 55,079 हो गई है। इसमें गिरावट का रुझान है, लेकिन महामारी के संदर्भ में पांच दिन का समय छोटी अवधि है और नियंत्रण, जांच और निगरानी में शिथिलता के लिए कोई जगह नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है जो कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से अब तक 19,77,779 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस समय 6,73,166 मरीजों का इलाज चल रहा है और वे चिकित्सा देखरेख में हैं। भूषण ने कहा कि मामले की मृत्यु दर भी 2 प्रतिशत से नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिदन मामले की मृत्यु दर घटकर 1.92 प्रतिशत और साप्ताहिक औसत मृत्यु दर 1.94 प्रतिशत हो गई है। दोनों दो फीसदी से नीचे हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख