Hanuman Chalisa

...तो क्‍या अदार पूनावाला दे सकते हैं देश को तीसरी वैक्‍सीन?

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (17:44 IST)
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की एक और वैक्सीन तैयार की है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी ने एक और कोविड वैक्सीन को ट्रायल करने के लिए आवेदन किया है और इसे जून 2021 तक लॉन्च करने की उम्मीद है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की इस वैक्सीन का नाम कोवोवैक्स है।

कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि नोवावैक्स के साथ वैक्सीन के लिए कंपनी की साझेदारी से अच्छे परिणाम सामने आए हैं। सीरम इस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में परीक्षण शुरू करने के लिए भी आवेदन किया है। उन्होंने जून 2021 तक कोवोवैक्‍स शुरू करने की उम्मीद जताई है। नोवावैक्स ने गुरुवार को परीक्षण  से प्रारंभिक परिणाम जारी किए थे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस वैक्सीन को मंजूरी मिलती है तो यह देश की तीसरी वैक्सीन होगी।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण अभियान चलाया है। लगभग तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता के साथ यह टीकाकरण दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी AstraZeneca द्वारा सह-विकसित कोविशिल्ड वैक्सीन का उत्पादन पहले ही किया जा चुका है। कोरोना के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने कोविशिल्ड वैक्सीन की 11 मिलियन खुराकें खरीदी हैं।

गौरतलब है कि देश में अब तक करीब तीस लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, अब फरवरी के पहले सप्ताह से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोराना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का पत्र लिख कर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

अगला लेख