Narak Chaturdashi
✕

सात और राज्यों में भी अगले सप्ताह से लगेगी कोवैक्सीन

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (21:04 IST)
नई दिल्ली। अब तक देश के 12 राज्यों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं लेकिन अगले सप्ताह से देश के अन्य 7 राज्यों में भी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन लगायी जाएगी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आज शाम हुई नियमित प्रेस ब्रीफिंग में अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन फिलहाल देश के 12 राज्यों में लोगों को लगाई जा रही है। अगले सप्ताह से देश के सात अन्य राज्यों, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी कोवैक्सीन लगाई जायेगी।
ALSO READ: PM बोले- नेताजी होते तो आज के भारत को देख गर्व करते, कार्यक्रम में नाराज हुईं ममता बनर्जी
डॉ. अगनानी ने बताया कि इन सभी 7 राज्यों के टीकाकरण प्रबंध अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तथा केंद्रीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) ने आज संयुक्त रूप से ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया।
 
डॉ. अगनानी ने बताया कि 23 जनवरी शाम 6 बजे तक देशभर में 15,37,190 लोगों को कोरोनावायरस का टीका दिया गया है और 27,776 सत्रों का आयोजन किया गया है। देशभर के 27 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में आज कोरोना के टीके लगाए गए। आज शाम 6 बजे तक देशभर में कुल 1,46,598 लोगों को टीका लगाया गया। 
 
 
डॉ. अगनानी ने बताया कि भारत में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने वाले 13 देशों बहरीन, बंगलादेश, भूटान, ब्राजील, मालदीव, मॉरीशस, मंगोलिया, मोरक्को, म्यांमार, नेपाल, ओमान, सेशेल्स और श्रीलंका के टीकाकरण प्रबंधन अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण संबंधी सभी पहलुओं पर दो दिवस प्रशिक्षण दिया।
 
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद अब तक 11 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस तरह टीकाकरण के बाद भर्ती होने वाले लोगों का प्रतिशत महज 0.0007 है। पिछले 24 घंटे के दौरान आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। उक्त व्यक्ति को 20 जनवरी को कोरोनावायरस का टीका लगा था। टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से टीका लगाने वाले अब तक 6 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय का कहना है कि इनमें से कोई भी मौत टीका लगाने से संबंधित नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम में एक 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है और यह मामला कोरोना टीकाकरण से जुड़ा नहीं हुआ है। मंत्रालय का कहना है कि अब तक कोरोना टीकाकरण के कारण किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार पड़ने और मृत्यु होने की खबर नहीं मिली है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख